छत्तीसगढ़ : रक्षाबंधन मनाकर लौट रहीं 2 बहनों से गैंगरेप, BJP नेता के बेटे समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (18:32 IST)
Gang rape of Sisters : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 2 बहनों के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता के बेटे सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब दोनों बहनें रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं।
 
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब दोनों बहने रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानसोज गांव के करीब गुरुवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 19 साल और 16 साल की उम्र की दोनों बहनों ने इस संबंध में बीती देर रात करीब एक बजे मंदिर हसौद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने करवाई शुरू की।
 
अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़ित मोटरसाइकल से एक व्यक्ति के साथ तुमगांव से रायपुर लौट रहीं थीं, तब भानसोज गांव के करीब तीन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए, फिर अन्य सात आरोपी चार मोटरसाइकलों में वहां पहुंचे, इसके बाद वे सभी दोनों बहनों को मुख्य सड़क से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
आरोपियों ने बहनों के साथ आए व्यक्ति की भी पिटाई की और बाद में मौके से भाग गए। अग्रवाल ने बताया, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल का गठन किया गया और दोनों बहनों द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए और अन्य जानकारी के अनुसार, आज सुबह तक सभी दस आरोपियों की पहचान कर ली गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दस लोगों में से, पूनम ठाकुर मामले में मुख्य आरोपी है, जो आदतन अपराधी है।
 
उसके खिलाफ पूर्व में मंदिर हसौद और आरंग थाने में पांच मामले दर्ज हैं। उसे हत्या और बलात्कार के आरोप में 2019 और 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले महीने जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के मुताबिक ठाकुर मंदिर हसौद के भाजपा पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर का बेटा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

पाक सहानुभूति रखने के आरोप में असम में 1 और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, 294 एक्टिव केसेस

कांग्रेस का मोदी से सवाल, डोनाल्ड भाई ने संघर्षविराम का 11वीं बार किया दावा, पीएम कब बोलेंगे

LIVE: भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में इंदौर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

पाकिस्तान को बड़ा झटका, सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा

अगला लेख