गंगोत्री के कपाट अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को खुलेंगे

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (21:58 IST)
देहरादून। गंगोत्री धाम के कपाट 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर बाद एक बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित मां गंगा को समर्पित इस मंदिर के कपाट दोपहर बाद 1.15 पर खुलने का मुहुर्त कल चैत्र नवरात्र आरंभ होने के मौके पर निकाला गया।


उत्तरकाशी जिले में ही स्थित एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाने हैं लेकिन उसके खोले जाने के समय के बारे में मुहुर्त 23 मार्च को यमुना जयंती के मौके पर निकाला जाएगा।

गढ़वाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध दो अन्य मंदिरों, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय भी निश्चित हो चुका है। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को और केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे।

चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण सर्दियों में भारी बर्फबारी की चपेट में रहते हैं और इसलिए उन्हें श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं। अगले साल मंदिरों के कपाट दोबारा अप्रैल-मई में खोल दिए जाते हैं। हर साल अप्रैल-मई से अक्टूबर-नवंबर तक चलने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा को गढ़वाल हिमालय की रीढ़ माना जाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख