ओडिशा में युवती का अपहरण करने के बाद गैंगरेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (22:27 IST)
Gangrape after kidnapping a girl in Odisha: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही 18 वर्षीय युवती का 2 लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे की है और पीड़िता को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दूसरे गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी उन पर हमला किया गया। शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी का अपहरण कर आरोपी एक खेत में ले गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया जबकि उसकी सहेली भागने में सफल रही।ALSO READ: UP : बुलंदशहर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी
 
जगतसिंहपुर से भारतीय जनता पार्टी (विधायक) के विधायक अमरेंद्र दास ने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जगतसिंहपुर सदर थाने के प्रभारी प्रवास साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक मोबाइल फोन बरामद किया।
 
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता जब घर लौटी तो वह खून से लथपथ अवस्था में थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि वे पीड़िता की दोस्त और उसकी मां से पूछताछ कर रहे हैं। राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि 1 साल पहले सरकार बनाने वाली भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता प्रियव्रत महापात्र ने कहा कि हम तब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

88 वर्ष के रिटायर्ड DIG चंडीगढ़ की सड़कों पर करते हैं सफाई, आनंद महिन्द्रा भी हुए कायल

NCRP की रिपोर्ट में खुलासा, साइबर अपराधियों ने लोगों को पहुंचाया 22846 करोड़ का नुकसान

Brij Bhushan Sharan Singh : 3 साल बाद CM योगी से अचानक मिले बृजभूषण शरण सिंह, दूरियां हो गईं खत्म, बताई मुलाकात की वजह

अमेरिका UNESCO से फिर होगा अलग, 2 साल पहले ही दोबारा हुआ था शामिल

Supreme Court : सरकारी आवास न छोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई बिहार के पूर्व विधायक को फटकार

अगला लेख