Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rajasthan news: राजस्थान में गैंगवार में चली गोली, 4 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajasthan news: राजस्थान में गैंगवार में चली गोली, 4 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (23:09 IST)
जयपुर। राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैंगवार के चलते 2 पक्षों में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

चुरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि प्रदीप स्वामी और संपत नेहरा गिरोह के बीच आपसी रंजिश में यह गोली चली। उनके अनुसार संपत नेहरा गिरोह के लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में प्रदीप स्वामी और उसके पास बैठे दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि नेहरा गिरोह के एक व्यक्ति की मौत भी इसमें हुई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत किसकी गोली लगने से हुई।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाकर भेजी गई हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, संपत नेहरा पंजाब की जेल में बंद हैं। नेहरा और प्रदीप स्वामी दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर के निर्देश पर उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सहित चार अधिकारियों की टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Whatsapp की नई नीति के खिलाफ याचिका पर विचार से SC का इनकार