पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव, दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2023 (11:02 IST)
Punjab Gas Leak : पंजाब में लुधियाना के गैसपुरा इलाके में रविवार को गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

लुधियान के ग्यासपुरा इलाके में सुबह घर में चल रहे एक दुग्ध संयंत्र में गैस रिसाव की दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य प्रभावित हुए हैं।

लुधियाना उपायुक्त सुरभि मल्लिक ने बताया कि घायलों के उपचार का खर्च भी सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कौन सा गैस या रसायन लीक हुआ था और रिसाव कहां तक फैला है, इसकी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इलाके के लोगों को सचेत रहने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सील किए गए इलाके का दायरा भी बढ़ाया गया है।
 
फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। हादसे के बाद कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदाई है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। 

लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख