गौरक्षकों ने मोदी की नहीं सुनी, 4 लोगों को पीटा

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (14:39 IST)
अलीगढ़। गौरक्षा के नाम पर कथित तौर पर मारपीट करने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी फटकार के बमुश्किल 3 दिन बाद उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में कथित गौरक्षकों ने वाहन पर भैंस ले जा रहे 4 लोगों के साथ मारपीट की।
 
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष केदार सिंह की अगुवाई में ‘गौरक्षकों’ की भीड़ ने पुराने शहर में जिरौली गांव के नजदीक एक भैंस लादकर ले जा रहे 4 लोगों को ‘संदेहास्पद गतिविधियों’ के आधार पर मारा-पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। सिंह का आरोप है कि पकड़े गए लोग पशु चोर हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भैंस लदे वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने शोर मचाया और उनके अन्य साथियों ने वाहन के आगे सड़क पर जाम लगा दिया। यह देखकर वाहन सवार चारों व्यक्तियों ने उतरकर भागने की कोशिश की।
 
सूत्रों ने बताया कि भाग रहे लोगों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पशु चोरी के आरोप में पकड़कर सौंपे गए चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। (भाषा)
 
Show comments

UP में NDA को फायदा, सपा और कांग्रेस की सीटें भी बढ़ेंगी

Bihar Exit Poll : क्या बिहार में BJP को भारी पड़ेगा नीतीश कुमार का साथ

क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आखिरी चरण में हुई 60 फीसदी वोटिंग

Exit Poll 2024: महाराष्‍ट्र में भाजपा को महाझटका, बंगाल में बल्‍ले बल्‍ले

Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम में SKM की सरकार, वाइचुंग भूटिया फिर हारे

assembly election results 2024 live : अरुणाचल में फिर भाजपा सरकार, सिक्किम में SKM का जलवा

Arunachal Assembly Election Results 2024 : अरुणाचल में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, 44 सीटें जीतीं

पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को बड़ा झटका, दोनों सीट पर चुनाव हारे

Exit Poll 2024 के आंकड़ों पर भड़का विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?

अगला लेख