Hanuman Chalisa

बेबाक और निर्भीक पत्रकार थीं गौरी लंकेश

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (14:42 IST)
बेंगलुरु में जन्मी गौरी लंकेश ने अपना पत्रकारिता का करियर 1980 में शुरू किया था। उनके पिता पी. लंकेश भी पत्रकार थे। उनके पिता कन्नड के मशहूर कवि और लेखक थे उनके निधन के बाद पत्रिका के दो भाग हो गए थे, जिनमें से एक भाग गौरी चलाती थीं और दूसरा हिस्सा उनके भाई इंद्रजीत चलाते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गौरी (55) की हत्या कर दी गई और पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में इसे भाड़े के हत्यारों का काम बताया है। कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि आईजी लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी मामले की जांच करेगी। 
 
कन्नड़ की साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिका' नामक पत्रिका को उनके पिता ने ही शुरू किया था। कन्नड़ पत्रकारिता में 'लंकेश पत्रिका' की खास भूमिका रही है। उनके बारे में खास बात यह है कि गौरी दक्षिण पंथियों की कड़ी आलोचक रहीं और उनके खिलाफ बेबाकी से लिखा। इसके जरिए उन्होंने 'सांप्रदायिक सौहार्द' बढ़ाने का भी काम किया। 
 
नवंबर, 2016 में उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिस कारण उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। इस मामले में उन्हें छह माह जेल की सजा हुई थी। गौरी लंकेश बेंगलुरु में इकलौती महिला पत्रकार थीं, जो अपनी कलम से दक्षिणपंथी ताकतों से लोहा ले रही थीं। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। वे अपने लेखों और भाषणों से हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती थीं। उन्होंने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ बेबाकी और बेखौफ लिखा। 
 
हाल ही में उन्होंने लेखिका व पत्रकार राणा अय्यूब की पुस्तक 'गुजरात फाइल्स' का कन्नड़ भाषा में अनुवाद भी किया था। उन्हें सरकार विरोधी, हिंदुत्व विरोधी और दलित समर्थक माना जाता था। वे वामपंथी ही नहीं, नक्सल समर्थक विचारधारा के लिए भी जाना जाता था। उनकी बहन कविता और भाई इंद्रजीत फिल्मों और थिएटर से जुड़े हैं। गौरी ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए भी काम किया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

अगला लेख