बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री प्रजापति गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2017 (08:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निवर्तमान परिवहन मंत्री और सामूहिक बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि फरार चल रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सात आरोपी नामजद थे।
 
गौरतलब है कि एक महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके साथियों पर बलात्कार का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस द्वारा आरेपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर महिला उच्चतम न्यायालय की शरण में गई थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गत 18 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके अगंरक्षक समेत छह साथियों के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज हुआ था।
 
इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार गायत्री पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को उसके दोनो बेटों को हिरासत में ले लिया था। गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप है। गायत्री प्रजापति अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव भी हार गए हैं।
 
गायत्री और उनके बेटों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की भी जांच चल रही है। यह जांच लोकायुक्त कर रहे हैं। इससे पहले गायत्री प्रजापति की उच्चतम न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। (वार्ता) 

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, जिला अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर टकराव

इजराइली हमलों से ईरान में भारी तबाही, 585 की मौत, 1326 घायल

भारत और कनाडा में उच्चायुक्तों की शीघ्र बहाली पर बनी आपसी सहमति, स्थिरता बहाल करने की दिशा में उठा एक ठोस कदम

कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा भारतीय कूटनीति बिखर रही है

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, बाली जा रहा एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

अगला लेख