Publish Date: Wed, 04 Sep 2019 (12:53 IST)
Updated Date: Wed, 04 Sep 2019 (12:56 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहा है। इसका खुलासा भारतीय सेना ने किया। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। हमने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतंकियों का वीडियो भी जारी किया गया।