बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गाजियाबाद के पत्रकार की मौत

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (09:43 IST)
गाजियाबाद (उप्र)। सोमवार रात को पत्रकार विक्रम जोशी पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था। बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी। हमले के वक्‍त उनकी 2 बेटियां भी उनके साथ थीं। आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान जोशी की मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। जिसमें दिख रहा है कि करीब 5-6 बदमाशों ने पहले पत्रकार जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की।

बाद में जोशी को गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 जुलाई को पत्रकार जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भानजी के साथ छेड़खानी करते हैं, इसका उन्होंने विरोध भी किया था।

परिजनों का आरोप है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख