यहां मां बनने के बाद ही होती है शादी!

Webdunia
हमारे देश में अगर शादी से पहले कोई लड़की मां बन जाए तो उसे और उसके बच्चे को समाज कभी स्वीकार नहीं करता। इसे बुरा और समाज की मान्यताओं के खिलाफ माना जाता है, लेकिन भारत में कुछेक जातियां, समूह या कबीले ऐसे भी हैं जहां इस तरह की शादी प्रथा को मान्यता नहीं दी जाती है।  

बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक ऐसी भी जगह हैं जहां टोटो कबीले के लोग रहते हैं। इन कबीलों में प्रथा है कि सार्वजनिक तौर पर मान्य विवाह से पहले लड़कियों का मां बनना जरूरी होता है। इस परंपरा को टोटो जनजाति के लोग निभाते हैं। इस जनजाति के लोग बहुत कम संख्या में हैं और ये अपने एक कस्बे टोटोपाड़ा में रहते हैं। संभवत: ये लोग दुनिया की सबसे छोटी जनजातियों में से एक है। 
 
इनकी संख्या कम होने की वजह से टोटोपाड़ा कस्बे में अपने नियम, परम्पराएं बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक परंपरा लड़कियों की शादी से पहले बच्चे पैदा करने की है। इस परंपरा के अनुसार लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगाकर एक साल तक अपने घर रखता है। इस अवधि में अगर लड़की मां बन जाती है तो उसे शादी के लायक माना जाता है। ऐसा होने के बाद लड़के और लड़की के परिजन इनकी शादी करवा देते हैं। 
 
लेकिन, अगर इन एक साल में लड़की मां नहीं बन पाती है तो इस तरह के संबंध से छुटकारा पाने के लिए भी मान्य नियमों का सहारा लिया जाता है। ऐसे जोड़े को इस संबंध से तभी मुक्ति मिलती है जब एक सुअर की बलि दी जाती हैं। बंगाल का यह इलाका भारत-भूटान सीमा के क्षेत्र में है इस कारण से इस कबीले के लोग भूटान में भी रहते हैं। दोनों देशों में बसे कबीले के लोगों में इतना अधिक समानता है यहां भारत की जगह भूटान के नोट चलते हैं और भूटान में बसे लोगों को भारतीय नोटों से परहेज नहीं होता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का तांडव, अब तक 52 लोगों की मौत, 28 लापता

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

अगला लेख