इश्क की खातिर की LoC पार, PoK के युवक से निकाह की ख्वाहिशमंद फातिमा गिरफ्तार

girl crossed the LOC for love
सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 30 नवंबर 2024 (17:26 IST)
एलओसी के दूसरी तरफ फारवर्ड कहुटा में अधिकारियों ने भारतीय पुंछ के केरनी गांव की एक युवती को बिना वीजा के अवैध रूप से एलओसी पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, फातिमा नाम की युवती ने कथित तौर पर 24 नवंबर को अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए एलओसी पार की थी।

यह सच है कि प्यार में अक्सर लोग हदें पार कर जाते हैं, पर भारत की इस लड़की ने पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में अवैध तरीके से देश की सरहद पार कर दी। जी हां, अंजू के बाद अब एक और भारतीय लड़की अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने के लिए बगैर वैध वीजा के अवैध तरीके से देश की सरहद पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दाखिल हो गई।
ALSO READ: LOC के ऊंचाई वाले दर्रों पर बिछी बर्फ की चादर, सेना का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस भारतीय लड़की का नाम फातिमा है, जो कि जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। फातिमा अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पीओके के इलाके में घुस गई। जब पीओके की पुलिस को भारतीय लड़की के आने की सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत ही फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। फातिमा के प्रेमी का नाम इमरान है और पीओके पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पुलिस ने उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केरनी गांव में छापा मारा, फातिमा को हिरासत में लिया और प्राथमिकी दर्ज की। जांच में पता चला कि फातिमा ने स्थानीय निवासी इमरान के बहकावे में आकर एलओसी पार की, जो उसे पाकिस्तानी पुंछ जिले में अपने घर ले गया (पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर के पुंछ में एलओसी द्वारा अलग किए गए एक ही नाम के दो जिले हैं)।
ALSO READ: Balochistan Terror Attack : आतंक की आग में झुलसता पाकिस्तान, बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने 37 लोगों को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तानी जिओ न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके की कहूटा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की फातिमा को अवैध तरीके से पीओके में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने फातिमा से वादा किया था कि अगर वह पीओके आ जाती है तो इमरान फातिमा से शादी कर लेगा।

जिसके बाद प्यार में पागल फातिमा ने एक बेहद जोखिमभरा कदम उठा लिया। पीओके की पुलिस को सूचना मिली तो इमरान के केरनी गांव स्थित घर पर छापेमारी की और फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीओके पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की है।
 
फातिमा ने खुलासा किया कि इमरान, जो उसके भाई के साथ विदेश में काम करता है, फोन के जरिए उससे संपर्क में था। इमरान को महिला को एलओसी पार करने के लिए उकसाने और उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। इस बीच, इमरान के परिवार ने मजिस्ट्रेट से संपर्क कर दोनों व्यक्तियों की रिहाई की मांग की है।
ALSO READ: Pakistan के लिए जासूसी कर रहे आरोपी को ATS ने पकड़ा, पाकिस्तानी सेना और ISIS को भेज रहा था जानकारी
यह घटना 2023 के एक मामले से मिलती-जुलती है, जिसमें अंजू नाम की एक भारतीय महिला शामिल थी, जो प्यार के लिए पाकिस्तान चली गई थी। अंजू ने खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी की।
 
पुंछ (जम्मू और कश्मीर) में पुलिस ने कहा कि फातिमा 28 साल की है और केरनी गांव की निवासी है। वह फकीर मोहम्मद की बेटी है। उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह गांव एलओसी से कुछ ही दूरी पर है। इस इलाके में कई बार इसी तरह की क्रासिंग हुई है।
ALSO READ: पाकिस्तानी जेलों में 7 भारतीय मछुआरों की मौत, 209 अभी भी हिरासत में
अक्‍टूबर 2023 में 17 वर्षीय मानसिक रूप से विकलांग किशोर इरशाद अहमद को जम्मू और कश्मीर के पुंछ में चक्कां दा बाग क्रासिंग पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। उसे एलओसी पार करके केरनी सेक्टर में घुसने की कोशिश करते समय सेना ने रोक लिया था। वापसी के दौरान दोनों पक्षों के नागरिक अधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कौन है PM मोदी का यह प्रशंसक, 14 साल से चल रहा था नंगे पांव, आज पूरी हुई यह प्रतिज्ञा

RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं, पशुपति पारस ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

अगला लेख