Publish Date: Fri, 19 Oct 2018 (12:02 IST)
Updated Date: Fri, 19 Oct 2018 (12:06 IST)
लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के सदर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में कुछ मनचलों ने एक किशोरी को शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म की कोशिश की जिससे बचने के लिए उसने छत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल की काम करने वाली एक युवती को उसकी सहेली ने गुरुवार को के.के.एस. कॉलेज के निकट बिपीन सिंह के मकान में बुलाया था। मकान में पहले से नशे की हालत में दो-तीन युवक थे जिन्होंने उसे को जबरन शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
दरिंदों से खुद को बचाने के लिए युवती ने छत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद किशोरी 11 हजार क्षमता वाले विद्युत तार पर गिरी और झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूत्रों ने बताया कि युवती को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिपीन सिंह के मकान के उस कमरे से दो बोतल विदेशी शराब और कुछ खाली ग्लास बरामद किया है। (वार्ता)