भाजपा के माइकल लोबो गोवा के विधानसभा उपाध्यक्ष

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (15:35 IST)
पणजी। भाजपा विधायक माइकल लोबो को शुक्रवार को गोवा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। लोबो ने कांग्रेस के विधायक इजिडोर फर्नांडीस को हराकर यह पद हासिल किया है। विधानसभा में आयोजित चुनाव में लोबो को 21 वोट मिले जबकि फर्नांडीस को कुल 15 वोट मिले।
 
हालांकि विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने वोट नहीं दिया, वहीं विधायक चर्चिल अलेमाओ (राकांपा) और फ्रांसिस सिल्वेरा (कांग्रेस) चुनाव के दौरान विधानसभा में मौजूद नहीं थे।
 
गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। राज्य विधानसभा के चुनाव परिणाम की घोषणा होने के कुछ दिनों बाद ही 1 विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लोबो के जीतने के बाद उन्हें उनकी सीट तक ले गए। लोबो ने अपने भाषण में पर्रिकर को 'दूरदर्शी नेता' बताया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख