गोवा में कांग्रेस को लगा झटका, 10 विधायक भाजपा में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (20:51 IST)
नई दिल्ली। गोवा के 10 कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को यहां भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के इन विधायकों ने बुधवार शाम पार्टी से अलग होने का ऐलान किया था।
 
ये विधायक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ नड्डा से मिलने गए। गोवा में बुधवार रात तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के 15 विधायकों में से 10 ने अलग गुट बनाकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था।
 
कांग्रेस से अलग होने वाले विधायकों के नाम चंद्रकांत कावलेकर, अटानासियो मोन्सेरेट, जेन्निफर मोन्सेरेट, नीलकांत हलारंकर, टोनी फर्नाडीस, फ्रांसिस सिल्वेरिया, विल्फ्रेड डि सा, फिलिप नेरी रोडग्रिगूज, क्लाफासियो डियास और इसीडोर फर्नाडीस हैं।
 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार राज्य में और मजबूत होगी।
 
कांग्रेस के बागी विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने इस अवसर पर कहा कि हमने मुख्यमंत्री सावंत की कार्यशैली देखी है। वे राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमने उनका साथ देने का फैसला किया है।
 
इससे पहले गुरुवार को गोवा और कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम की गूंज संसद में पहुंची और कांग्रेस, द्रमुक और अन्य दलों ने लोकसभा से बहिर्गमन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख