सोना तस्करी में इंडिगो का एक वरिष्ठ कर्मचारी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (22:20 IST)
गुवाहाटी। राजस्व सतर्कता महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस के एक वरिष्ठ कर्मचारी को गुवाहाटी हवाईअड्डे से सोना तस्करी करने के आरोप में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।
 
 
यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब महानिदेशालय ने हाल ही में हवाईअड्डे से सोना तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया था। महानिदेशालय को सोना तस्करी में एयरलाइंस के कर्मचारी की संलिप्तता का संदेह था।
 
बयान में कहा गया कि इसी के तहत 21 दिसंबर को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विजय कुमार उर्फ विजय कुमार शर्मा को 2.65 किलोग्राम सोने के साथ लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था जबकि एक अन्य व्यक्ति सांवरलाल शर्मा को सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था।
 
महानिदेशालय ने कहा कि आगे की जांच में इंडिगो एयरलाइंस के वरिष्ठ हवाईअड्डा प्रबंधक राजीव मेधी की संलिप्तता का पता चला। मेधी ने उन्हें न सिर्फ 21 दिसंबर को बल्कि इससे पहले भी कई मौकों पर हवाईअड्डे पर जांच के दौरान सोने के साथ निकलने में मदद की थी। जांच में ही पता चला कि मेधी कई अन्य सोना तस्करों के भी संपर्क में था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख