Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार से 1 करोड़ रुपए से अधिक का सोना बरामद, 2 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बिहार से 1 करोड़ रुपए से अधिक का सोना बरामद, 2 गिरफ्तार
, शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (17:40 IST)
पटना। राजस्व खुफिया निदेशालय ने पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी से 2 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। निदेशालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार रात को करीब 9.15 बजे पाटलीपुत्र स्टेशन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली कोविड-19 एसी स्पेशल ट्रेन से 2 लोगों को पकड़ा और उनके पास से सोने के 12 बिस्कुट बरामद किए। स्वर्ण बिस्कुटों का वजन 1991.91 ग्राम है तथा ये विदेश निर्मित हैं।
 
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति विदेश के इन स्वर्ण बिस्कुट से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सरकारी मूल्य निर्धारक ने इनका मूल्य 1.01 करोड़ रुपए बताया है। दोनों व्यक्तियों ने बताया कि यह स्वर्ण म्यांमार से तस्करी के जरिए भारत लाया गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में BJP को मिली करारी हार...