गुजरात निकाय चुनाव में BJP का जलवा, कांग्रेस को लगा करारा झटका, 3 पर सिमटी AAP

Webdunia
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (18:13 IST)
गांधीनगर। गांधीनगर नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने कमाल दिखाया है। निगम की कुल 44 सीटों में से 41 पर भाजपा को विजय मिली है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर ही जीत मिली है।
 
रविवार को गांधीनगर में मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई थी। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना रखी थी। ये नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए करारा झटका हैं, जो भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लगातार दावे कर रही है।
 
जीत मिलने के बाद भाजपा जीत के जश्न में डूब गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। गांधीनगर की निवर्तमान महापौर रीटा पटेल ने कहा कि बीजेपी ने विकास के नाम पर वोट मांगा और जनता ने उसका साथ दिया जिससे ये बंपर जीत हासिल हुई है।

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा था। मुकाबला त्रिकोणीय था। जिसमें आम आदमी पार्टी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अपनी पैठ मजबूत करने के लिए उतरी थी। ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा हाल ही में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं। गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, नदियों में जलस्तर घटने का संकेत

राहुल गांधी ने समझाया, चुनाव की चोरी का पूरा खेल, कहा बिहार में भी ऐसा ही होगा

पीएम मोदी बोले, किसान कल्याण के लिए प्रयास और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे

LIVE: KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने ली भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

शंकर और जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

अगला लेख