गुजरात कांग्रेस में हड़कंप, 24 घंटे में 6 विधायकों के इस्तीफे

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (22:10 IST)
गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के तीन और विधायकों ने आज पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे पिछले 24 घंटे में पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या छह हो गई है।  
 
उधर इस घटना के बाद कांग्रेस ने सत्तारूढ भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाने के बाद अपने बाकी विधायकों को कांगेस शासित कर्नाटक में किसी गुप्त स्थान पर ले जाने की कथित कवायद शुरू कर दी है। उन्हें चुनाव के दिन ही एक साथ यहां लाने की रणनीति पर काम हो रहा है ताकि भाजपा इन पर डोरे नहीं डाल सके।
      
बताया जाता है कि कुछ विधायक बेंगलोर के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि पार्टी के किसी भी नेता ने यहां इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। उधर कुछ कांग्रेस विधायक अब भी राज्य में बने हुए हैं। 
         
इससे पहले आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा अमूल डेयरी के नाम से विख्यात गुजरात के खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन रामसिंह परमार शामिल हैं। उनके अलावा वासंदा के विधायक छनाभाई चौधरी ने कल देर रात और बालासिनोर के कांग्रेस विधायक मानसिंह चौहाण ने आज विधानसभा अध्यक्ष रमनभाई वोरा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इनके भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
           
पार्टी के तीन विधायकों ने कल इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इनमें से एक बलवंत सिंह राजपूत को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिये अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सिंह ने आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ आज विधिवत नामांकन भी कर दिया। अब इस चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल समेत कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
       
कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक कद्दावर नेता शंकरसिंह वाघेला के करीबी बताए जाते हैं। वाघेला ने 21 जुलाई को कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। ऐसी अटकले हैं कि कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे  अहमद के लगातार पांचवी बार राज्यसभा चुनाव जीतने में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अहमद अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
        
कुल 182 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के पास एक बागी समेत 122 विधायक हैं। छह विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 51, राकांपा के दो और जदयू का एक विधायक है। कांग्रेस के चार विधायकों ने आज मीडिया के समक्ष दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें पाला बदलने के लिए पांच से दस करोड रुपए और इस साल के विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ऑफर दिया था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख