गुजरात सरकार ने पेश किया 3.01 लाख करोड़ रुपए का बजट, किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (15:35 IST)
गांधीनगर। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को 3.01 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जिसमें जनता पर किसी नए कर का बोझ नहीं डाला गया है। गुजरात के वित्तमंत्री कानू देसाई ने यहां विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का यह पहला बजट है।
 
इस बजट में कई योजनाओं और परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे गए हैं जिनमें से कुछ वे वादे हैं, जो भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में किए थे। इनमें पात्र परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य-मां अमृतम योजना के तहत वार्षिक बीमा सीमा को दोगुना करके 10 लाख रुपए करना, उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को हर साल 2-2 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान करना शामिल है।
 
वित्तमंत्री देसाई ने कहा कि 2023-24 के लिए अनुमान 916.87 करोड़ रुपए का अधिशेष दिखाते हैं। बजटीय प्रावधान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 23.38 फीसदी अधिक है। बजट में कोई नया कर लगाने का प्रस्ताव नहीं है और राज्य सरकार का लक्ष्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को 42 लाख करोड़ रुपए से अधिक करना है।
 
उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार अगले 5 वर्ष में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर लगभग 5 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके अलावा गुजरात में 1,500 करोड़ रुपए की लागत से 5 राजमार्गों को हाईस्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। गुजरात सरकार अगले साल प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग 1 लाख लोगों को मकान उपलब्ध कराने के लिए 1,066 करोड़ रुपए खर्च करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख