Hanuman Chalisa

ठाकोर सेना का आरोप, गैर गुजरातियों के खिलाफ हिंसा के पीछे उपमुख्‍यमंत्री पटेल की महत्वाकांक्षा

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (19:33 IST)
अहमदाबाद/गांधीनगर। गैर गुजरातियों पर हुए हमलों को लेकर आलोचना का शिकार हुए कांग्रेस विधायक तथा ओबीसी एकता मंच और ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर के एक सहयोगी मुकेश भरवाड़ ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल दूसरे राज्यों से आकर गुजरात में बसे लोगों के प्रति वैमनस्य रखते हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के चलते ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने का काम किया है।


उधर कांग्रेस के विधायक धवल सिंह झाला ने भी ऐसे आरोप लगाए और उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना में पटेल की संलिप्तता के सबूत हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राज्य में मामूली घटनाओं पर इंटरनेट बंद कर दिया जाता है तो इस बड़ी घटना के बावजूद क्यों  इसे चालू रखा गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा इन घटनाओं से पांच राज्यों में लाभ उठाना चाहती है। हालांकि राज्य के वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र चूडासमा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि इन घटनाओं के पीछे अल्पेश ठाकोर और उनके समर्थकों का हाथ है तथा इस मामले की पुलिस जांच में कई कांग्रेसियों के भी नाम खुले हैं।

इससे पहले भरवाड़ ने कहा कि पटेल के गृह जिले महेसाणा में ऐसी सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। वे गैर गुजरातियों के प्रति वैमनस्य रखते हैं क्योंकि उन्होंने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ऐसे छात्रों के प्रवेश का भी पहले विरोध किया था। वे चाहते हैं कि राज्य में ऐसी स्थिति बने कि विजय रुपाणी को हटाकर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाए।

चूडासमा ने कहा कि ठाकोर और उनके समर्थक गुजरात को कलंकित करने वाले अपने कृत्य के लिए माफी मांगने की बजाय पटेल के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पटेल एक सम्मानीय और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख