Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में महिला ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की

हमें फॉलो करें गुजरात में महिला ने बेटे की हत्या कर खुदकुशी की
, रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (22:20 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले में कथित तौर पर जहर पीने से 35 वर्षीय 1 महिला और उसके 4 वर्षीय बेटे की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अरुणाबेन सवलिया के रूप में पहचान की गई महिला की बेटी की हालत गंभीर है। उसने भी जहरीला पदार्थ खाया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सवलिया ने अपने बेटे लक्ष्य और बेटी राशि को अपने घर में जहर दिया। यह घटना अहमदाबाद से करीब 320 किलोमीटर दूर विसवदार तालुक के पियावा गांव में हुई।
 
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि सवलिया और राशि को विसवदार रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया तथा राशि जीवन और मौत से जूझ रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ जहर खा लिया, हालांकि घटना के सही कारण का पता नहीं चल सका है तथा मामले की जांच चल रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती, एक ही नंबर की जर्सी में नजर आए 2 बल्लेबाज