गुजरात में खुला पहला गे मैरिज ब्युरो, कई समलैंगिकों को मिलाया...

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2017 (11:39 IST)
अहमदाबाद। भारत का पहला और संभवत: पहला गे मैरिज ब्यूरो गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुरू किया गया है। इसमें अभी तक गुजरात, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और केरल के 42 सहित दुनियाभर के 1200 से अधिक गे व्यक्ति जुड़े हैं। इसमें से 24 को अब तक उनकी पसंद का साथी मिल चुका है।
 
अहमदाबाद के मणिनगर में यह ब्यूरो खोलने वाली 23 वषर्षीय उर्वी शाह कहती हैं कि समाज में रहते एलजीबीटी वर्ग के लिए कायदे की मर्यादा में रहकर गे लोगों की मदद के लिए एनजीओ खोलकर लड़ाई लड़ने में समय बर्बाद करने के बजाय मैंने अरेंज गे मैरिज नामक कंपनी खोली है। अभी तक इसमें 1200 से अधिक गे लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें गुजरात, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ के अलावा केरल के भी 42 गे शामिल हैं। गुजरात में ब़़डे पैमाने पर अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर, सूरत और आणंद के गे इससे जु़ड़े हैं।'
 
इस मैरिज ब्यूरो से अभी तक 24 गे को उनकी पसंद का जीवनसाथी मिला है। हालांकि कानूनी प्रतिबंध के कारण गे पार्टनर शादी के बिना ही लिव इन रिलेशन में साथ रहते हैं। मैरिज ब्यूरो में रजिस्टर्ड चार गे फिलहाल अपने पार्टनर से मिलने के लिए भूटान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस गए हैं।
 
उर्वी के मुताबिक, संस्था के स्थापक बेन हर अमेरिका में सरोगसी के लिए काम करते है। वहां बहुत गे कपल आते थे। वहीं से अरेंज गे मैरिज ब्यूरो शुरू करने का ख्याल आया। उर्वी ने कहा कि गे मैरिज ब्यूरो में 27 लोगों की टीम है, जो ग्राहक की सभी जानकारियां हासिल कर पसंद का पार्टनर खोजती है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

क्या है इनकम टैक्स रिटर्न भरने की Last Date, क्या आगे बढ़ेगी तारीख

LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

बुजुर्ग से 7.88 करोड़ रुपए की साइबर ठगी, इस तरह लालच में फंसी मुंबई की महिला

अगला लेख