'गली बॉय' के रैपर धर्मेश परमार का 24 साल की उम्र में निधन

Webdunia
मंगलवार, 22 मार्च 2022 (22:27 IST)
मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और फिल्मकार जोया अख्तर ने मंगलवार को एमसी तोड़फोड़ के नाम से मशहूर रैपर धर्मेश परमार के निधन पर शोक जताया। धर्मेश परमार का 20 मार्च को निधन हो गया था।
 
दादर के रहने वाले धर्मेश परमार केवल 24 साल के थे। मुंबई के हिप-हॉप समूह स्वदेशी ने धर्मेश के निधन की पुष्टि की है। धर्मेश भी इसी समूह से जुड़े हुए थे। उनके निधन के कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
 
धर्मेश परमार को उनके हिंदी और गुजराती रैप गानों के लिए जाना जाता था। वह 2019 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का हिस्सा थे। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रैपर के साथ एक तस्वीर साझा कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर रैपर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आप हमें छोड़कर बहुत जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को शांति मिले।
 
चतुर्वेदी ने भी फिल्म ‘गली बॉय’ में काम किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परमार के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इस चैट में उन्होंने ‘गली बॉय’ के गीत ‘इंडिया 91’ के लिए उन्हें बधाई दी थी। चतुर्वेदी ने लिखा, ‘भाई आपकी आत्मा को शांति मिले।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दी 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की धमकी, चीन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान

Weather Update : यूपी से राजस्थान तक भीषण गर्मी की मार, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

LIVE: आज से महंगी हुई रसोई गैस, 50 रुपए बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आंतरिक कलह से बचने के लिए देश को भटकाया

अगला लेख