Ram Rahim : राम रहीम लौटा सुनारिया जेल, 40 दिन की पैरोल हुई खत्‍म

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (22:35 IST)
बागपत (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल पूरी हो जाने के बाद शुक्रवार को बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया।दुष्कर्म व हत्या के मामले में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म व हत्या के मामले में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने यहां मुंहबोली बेटी हनीप्रीत तथा परिवार के संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समयावधि गुरुवार को पूरी हो गई। शुक्रवार को दोपहर में राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस तथा बागपत के क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, निरीक्षक सलीम अहमद बरनावा आश्रम पहुंचे।

पुलिस निरीक्षक सलीम अहमद ने बताया कि यहां से दोपहर करीब 3 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

Delhi : पुराने वाहनों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने दिया यह बयान

बांकेबिहारी कॉरिडोर पर हेमामालिनी का वायरल वीडियो, क्या है सच

कंगना रनौत ने किया मंडी क्षेत्र का दौरा, बोलीं- 20 साल में भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस

बिहार चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा बयान

अगला लेख