Hanuman Chalisa

खत्म हुआ हार्दिक पटेल का निर्वासन, बोले...

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (11:03 IST)
उदयपुर। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को कहा कि वह गांधीगिरी से आंदोलन चला रहे है लेकिन जरूरत पड़ने पर वह भगत सिंह का रास्ता भी अपनाएंगे।
 
उदयपुर के प्रतापनगर में छह माह का निर्वासन भोगने के बाद आज गुजरात रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। उनका आंदोलन अहिंसात्मक है लेकिन जरूरत पड़ने पर भगत सिंह का रास्ता भी अपनाना पड़ेगा।
 
उच्चतम न्यायालय से जमानत पर छुटे हार्दिक को छह माह गुजरात से बाहर रहने के आदेश के तहत वह उदयपुर आए थे, यहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में रहना पड़ा।
 
पटेल को लेने के लिए गुजरात से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे तथा गाड़ियों का लम्बा काफीला गुजरात के लिए रवाना हुआ। गुजरात सीमा पर उनका स्वागत करने का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके बाद हिम्मतनगर में भी एक सभा आयोजित की गई है जिसमें पाटीदार आरक्षण आंदोलन की रूप रेखा बताई जाएगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख