हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित संकल्प-पत्र

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (18:06 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया और कहा कि यह एक 'संकल्प पत्र' है जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' बताते हुए वादा किया कि सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले लोगों को बिना गारंटी के 3 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। घोषणा पत्र में किसानों को 3 लाख रुपए तक बिना ब्याज के फसल लोन देने का भी जिक्र है।

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, यह एक संकल्प पत्र है। यह गंभीर और अध्ययन के बाद तैयार किया गया दस्तावेज है। इसकी तैयारी में काफी मेहनत की गई है। यह उपयोगिता वाला एक व्यावहारिक पत्र है।

उन्होंने कहा, यह संकल्प पत्र समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है। यह समाज में अंतिम कतार में बैठे व्यक्ति की परेशानियों को दूर करने पर केंद्रित है। पार्टी ने राज्य में 500 करोड़ रुपए की लागत से 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने का भी वादा किया है।

घोषणा पत्र के मुताबिक राज्य में वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर 3 हजार रुपए दिए जाएंगे, हरियाणा को तपेदिक मुक्त बनाया जाएगा और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। नड्डा ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 2000 स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में 1000 खेल नर्सरियां भी बनाई जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा पहुंचे हाईकोर्ट, मंगलवार को होगी सुनवाई

व्यापार युद्ध की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों का ब्लैक मंडे, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट, पाकिस्तान ने 1 घंटे बंद किया कारोबार

Petrol-Diesel : सरकार ने 2 रुपए बढ़ाई एक्‍साइज ड्यूटी, क्‍या महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

महंगाई की दोहरी मार, LPG के दाम 50 रुपए बढ़े, पेट्रोल-डीजल में 2 रुपए बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

अगला लेख