Dharma Sangrah

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (19:51 IST)
Old age pension hiked in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्‍य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह कर दी। आज सरकार के एक साल पूरा होने पर पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है।

खबरों केे अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्‍य के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन 3000 रुपए से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति माह कर दी। आज सरकार के एक साल पूरा होने पर पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
ALSO READ: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना, किन महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपए?
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार 'जन विश्वास-जन विकास' समारोह मना रही है। सैनी ने कहा कि पिछले साल उनकी सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 चुनावी वादों में से 46 पूरे किए। उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 90 संकल्प पूरे करने का वादा किया।

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह समारोह न केवल सरकार की सफलताओं का जश्न है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए नई प्रतिबद्धताओं का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने जन विश्वास को मजबूत करने के लिए हर कदम पर विकास को प्राथमिकता दी है।
ALSO READ: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण
मुख्यमंत्री सैनी ने विशेष रूप से महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान पर जोर देते हुए बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत 5 लाख से अधिक लड़कियों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग विकास की गति को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

हमारा संकल्प, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', कांग्रेस-सपा का 'फूट डालो हुकूमत करो' : योगी आदित्यनाथ

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े, सरकारी अस्पताल की करतूत, विभाग ने 6 दवाएं की बैन

छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा प्रदेश का कोई भी छात्र : योगी आदित्यनाथ

Cheapest gold in world: ये हैं दुनिया के वो 10 देश, जहां भारत से सस्ता मिलता है सोना! घूमने जाएं तो लाना न भूलें

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर SC ने जताई चिंता, केंद्र सरकार और CBI से मांगा जवाब

अगला लेख