दर्दनाक! पत्नी और 3 साल की बेटी को जलाकर मार डाला

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (14:54 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी जिसमें उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत हो गई। मंगलवार को हुई इस घटना में दंपति की सबसे छोटी दो साल की बेटी भी जख्मी हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सब्जी मंडी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के पिता महेंद्र की शिकायत पर आरोपी राजेश (32) को  हत्या और अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने फोन पर बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह को हुई।
 
एसएचओ ने कहा कि जब पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो वे आरोपी के घर पहुंचे जहां एक चारपाई पर  महिला मंजू और उसकी बेटी के शव पड़े मिले। उसकी दूसरी बेटी बाहर पड़ी मिली। घटना के बाद पेशे से मजदूर आरोपी राजेश भाग गया। उसे मंगलवार को रोहतक से गिरफ्तार किया गया।
 
सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर भी हमला किया और पत्थर फेंके, लेकिन  उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि आरोपी की दो साल की बच्ची अब खतरे से बाहर है।
 
महेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राजेश करीब सात साल पहले उनकी शादी के बाद से ही मंजू को  परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजेश ने ही अपने परिवार को आग लगाई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख