Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, आंदोलनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरियाणा में दर्दनाक हादसा, आंदोलनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (09:30 IST)
झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में किसान आंदोलन के लिए जा रही महिलाओं को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 बुजुर्गो की मौत, 3 की हालत गंभीर।
 
यह हादसा बहादुरगढ़ बाइपास फलाईओवर के नीचे झज्जर रोड पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया। महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इस हादसे में 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर है।
 
बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी महिला किसान अब वापस घर जा रही थीं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
 
पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्‍मीर में एक और हाइब्रिड आतंकी ढेर, बिहारी श्रमिकों की मौत के लिए था जिम्मेदार