हरियाणा में INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (20:10 IST)
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है। इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है।
ALSO READ: CM अरविंद केजरीवाल ने की नोबेल पुरस्कार की मांग, जानें इसके पीछे क्या बताया कारण
मीडिया खबरों के मुताबिक बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए कथित हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। 
ALSO READ: Sandeshkhali Violence : फैक्ट फाइंडिंग टीम को पुलिस ने संदेशखाली से 52 KM दूर ही रोका, सेक्शन-144 का दिया हवाला
सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<

हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है।

यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा…

— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) February 25, 2024 >हमले के समय बराही फाटक के पास अचानक से कई बदमाश आए। ये सभी बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। इसके बाद बदमाशो ने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं इस हमले में घायल सभी लोगों को गम्भीर अवस्था में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चौटाला ने की इस्तीफे की मांग : इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
 
उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वेबदुनिया न्यूज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला : कांग्रेस ने मांगा रेलमंत्री का इस्तीफा, घटना को बताया नरसंहार

अमेरिका ने 116 और भारतीयों को जबरन लौटाया, पुरुषों को हथकड़ी-बेड़ियां लगाईं, सुनाई दास्तां

NDLS Stampede : भयावह भगदड़ में कुचलते रहे लोग, हाथगाड़ी पर ढोए शव, प्रत्यक्षदर्शियों ने दिया बयान

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित

अमेरिका से 116 निर्वासित लोगों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान

अगला लेख