दीवार पर चढ़कर लोग बांट रहे थे पर्चियां, वायरल हुए नकल का वीडियो

हरियाणा में नकलचियों की हिमाकत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 मार्च 2024 (15:48 IST)
Haryana news in hindi : हरियाणा की बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नूंह जिले के पिनगवां के आईकेएम पब्लिक स्कूल है। एग्साम सेंटर के बाहर दीवार पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। इन युवकों को जान का कोई खतरा नहीं है।
 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को 10वीं के फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पेपर आउट हो गया। खिड़कियों पर लटककर नकल की पर्चियां छात्रों तक पहुंचाई गई।
 
इसी तरह नूंह जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में बनाए गए एग्जाम सेंटर में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। हालांकि पेपर लीक होने के 15 मिनट के अंदर ही स्कवायर्ड फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर आउट होने वाले छात्र को दबोच लिया।

आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों में शिक्षा व्यवस्था का बनता मजाक‼️ हरियाणा में भाजपा सरकार के सरकारी स्कूलों में धड़ल्ले से नकल चल रही है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में भी 12वीं परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा का खूब ढोंग करते हैं लेकिन बीजेपी सरकारों में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार होते खिलवाड़ पर एक शब्द नहीं बोलते।
 
 
इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं से पेपर लीक के खिलाफ सख्‍त कानून बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोकेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख