हरियाणा सरकार ने डेरे को दिया यह बड़ा झटका

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (07:37 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कहा कि बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अदालत से दोषी पाए जाने के चलते उसने डेरा के लिए पहले से घोषित 51 लाख रुपए की सहायता रोक दी है। 
 
एक बयान में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि उनके विवेकाधीन कोटे से डेरा सच्चा सौदा के खेल गांव के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा वापस ली जाती है।
 
बलात्कार के मामलों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
 
मंत्री ने डेरा प्रमुख के हफ्ते भरे चले जन्मदिन समारोह के दौरान 16 अगस्त को डेरा मुख्यालय की यात्रा के समय इस रकम की घोषणा की थी।
 
इस बीच पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने बताया कि बलात्कार मामलों में डेरा सौदा सच्चा गुरमीत राम रहीम सिंह की दोषसिद्धि के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार डेरा प्रवक्ता दिलावर इंसां को शुक्रवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
 
डेरा के प्रमुख सदस्य दिलावर को गुरुवार को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। वह डेरा प्रमुख की दोषसिद्धि के बाद भूमिगत हो गया था और उसके खिलाफ भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने कहा कि दिलावर से पूछताछ कर हनीप्रीत और आदित्य इंसां सहित महत्वपूर्ण सदस्यों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। (भाषा) 

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख