ममता से हारा बेटे का काल : मां की पुकार सुन जिंदा हो गया बच्चा, हैरान करने वाला वाकया

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (23:40 IST)
हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। ममता के आगे बेटे का काल भी हार गया। एक बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। मां अपने बेटे के सिर को चूमते हुए बार-बार कह रही थी- उठ जा मेरे बच्चे, उठ जा। तभी बच्चे के शरीर में हलचल होने लगी। दोबारा इलाज शुरू हुआ और वह जीवित हो उठा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में टाइफाइड से ग्रसित एक बच्‍चे का दिल्ली में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उस बच्‍चे को मृत घोषित कर दिया।
 
माता-पिता बच्‍चे को लेकर बहादुरगढ़ लौट आए। घर पर हाहाकर मच गया। शोकाकुल परिवार ने बच्‍चे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। इसके लिए उन्‍होंने रात को बर्फ का इंतजाम किया अैर नमक भी मंगवा लिया। मां को अपने बच्‍चे के मरने की बात से बहुत ठेस पहुंची। वह बदहवास हो गई। बार-बार बच्‍चे को दुलारते हुए कहने लगी- उठ जा मेरे बच्चे, उठ जा...।
 
मां उसे बार-बार प्यार से हिलाकर जिंदा होने की दुहाई दे रही थी। मीडिया खबरों के मुताबिक चादर की पैकिंग में रखे शव में कुछ देर बाद हलचल महसूस हुई, तभी मां ने बच्‍चे के पिता को आवाज दी। पिता ने जब बच्चे का चेहरा पैकिंग से बाहर निकाला और उसे मुंह से सांस दी तो बच्चे ने पिता के होंठ पर दांत गड़ा दिए। यह देखकर परिजनों की आस बंधी। बच्चे का फिर से इलाज शुरू और वह ठीक होकर आ गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख