Weather Update : मुंबई में गर्मी ने बरपाया कहर, 14 साल में मंगलवार रहा अप्रैल का सबसे गर्म दिन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (23:38 IST)
Heat wreaks havoc in Mumbai : मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए वर्ष 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित वेधशाला (मुंबई के उपनगरों का प्रतिनिधि) ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधि) में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
ALSO READ: Weather Update: और तीखे होंगे गर्मी के तेवर, दिल्ली में चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने किया अलर्ट
2 अप्रैल, 2009 को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस : मुंबई स्थित आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, हमारी सांताक्रूज स्थित वेधशाला ने कल (मंगलवार) 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो पिछले 14 साल में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान था। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल, 2009 को महानगर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 37.9 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था।
 
हीटवेव की चेतावनी जारी की थी : पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) के लिए आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘हीटवेव‘ की चेतावनी जारी की थी। दोनों दिन ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन मुंबई में पारा उस स्तर को पार नहीं कर सका।
ALSO READ: भीषण गर्मी के चलते ओडिशा में 18 से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल
हालांकि मुंबई के लोगों को बुधवार को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली। कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने अधिकतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बुधवार को मुंबई में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक गिरावट (चार-पांच डिग्री सेल्सियस) रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है अनुच्‍छेद 142, जिसे लेकर उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने उठाए सवाल

14 आतंकी वारदातों का आरोपी हैप्पी पासिया अमेरिका में पकड़ाया, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है शामिल

National Herald case : गांधी परिवार की बढ़ेगी टेंशन, क्‍या 661 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ईडी ने मांगी अनुमति

सेना प्रमुख मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के 'गले की नस' बताया

RBI ने जमा और खातों को लेकर जारी किए निर्देश

अगला लेख