ठाणे के मॉल में लगी भीषण आग, 350 लोग बचाए गए

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (22:40 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार दोपहर को एक मॉल में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने वहां फंसे 350 लोगों को बचाया और शाम 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से 4 मंजिला मॉल के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ठाणे नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी शशिकांत काले ने बताया कि कपूरबाड़ी क्षेत्र में स्थित मॉल में दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर प्रथम तल पर आग गई। उन्होंने कहा कि आग के ऊपर के 3 तले पर पहुंचने के बाद इसे तीव्रता के संदर्भ में उच्चतम स्तर 'ब्रिगेड कॉल' माना गया और दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं।

काले ने कहा, शाम 5 बजे तक 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हमने मॉल में फंसे सभी 350 लोगों को बचा लिया। दमकलकर्मी आरके शेलार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, नामदेव जोर (49) नाम का एक व्यक्ति चौथे तल पर फंस गया था और तेजी से कार्रवाई करते हुए दमकलकर्मियों ने उसे बचाया। काले ने बताया कि आग की चपेट में आने से 4 मंजिला मॉल के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

क्या मस्क की राजनीति टेस्ला और उनकी दौलत पर भारी पड़ेगी?

LIVE: औरंगजेब की कब्र पर महाराष्ट्र में बवाल, नागपुर में कर्फ्यू, 40 हिरासत में

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख