Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौसम अपडेट : उप्र में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, बांदा में पारा 48 के पार, इलाहाबाद में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

हमें फॉलो करें मौसम अपडेट : उप्र में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, बांदा में पारा 48 के पार, इलाहाबाद में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा
, शुक्रवार, 31 मई 2019 (23:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं और बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले लखनऊ, इलाहाबाद समेत राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में सबसे गर्म स्थान बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है जबकि इलाहाबाद में गुरुवार यहां 25 साल के रिकॉर्ड 48.04 को तोड़कर 48.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को वहां करीब 4 डिग्री कम 44.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
गोरखपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम 37 डिग्री और न्यूनतम 23.07 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गुरुवार 41 डिग्री से अधिक था। लखनऊ में गुरुवार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 44.08 दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 3 डिग्री कम 40.09 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी में गुरुवार को 3 डिग्री कम 41.06 डिग्री दर्ज किया है।
 
इसके अलावा चुर्क में 45.06, झांसी और उरई में सामान्य से 3 अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.05, अलीगढ़ में 45.00, इटावा में 44.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर में 44.02, मेरठ और मुजफ्फरनगर सामान्य से 4 अधिक 42-42 जबकि कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के पशिचमी हिस्सों में गर्म हवा चलेगी जबकि पूर्वी क्षेत्र में इसका असर कम रहेगा। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ के आसपास शनिवार को तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रेंच ओपन : रोजर फेडरर ने 400वें ग्रैंड स्लेम मैच का जश्न जीत से मनाया