Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें sikkim landslide

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 1 जून 2025 (07:47 IST)
Sikkim Rain news : सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग के बाधित हो जाने से शनिवार को उत्तर सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए। दूसरी ओर भारी बारिश के कारण लापता 8 पर्यटकों की तलाश में बाधा आई। तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अंततः तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया। ALSO READ: कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान
 
मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण दोनों ओर से निकलने के रास्ते बंद है, इसलिए पर्यटकों को अपने होटलों में ही ठहरने की सलाह दी गई है और सड़कें पूरी तरह खुल जाने के बाद उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
 
एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने से हुई भारी वर्षा के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को कोई पर्यटक परमिट जारी नहीं किया गया है और रविवार को भी उत्तर सिक्किम जाने के लिए परमिट जारी नहीं किया जाएगा।

मंगन जिले में तीस्ता नदी में गुरुवार रात एक वाहन के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि आठ अन्य लापता हैं। लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास यह वाहन 1,000 फुट से अधिक गहराई में नदी में गिर गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बाधित हुई बिजली आपूर्ति आज शाम बहाल हो गई, जबकि रविवार तक पेयजल आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। करीब 24 घंटे बाद अपराह्न लगभग तीन बजे मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बहाल हो सकी।
 
मंगन के जिलाधिकारी अनंत जैन ने कहा कि वह उस स्थान पर तैनात हैं जहां पर्यटक वाहन तीस्ता में गिरा था और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : Social media 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान