मौसम अपडेट : वडोदरा में 14 घंटे में बरसा 18 इंच पानी, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (07:53 IST)
बुधवार को गुजरात के वड़ोदरा में भारी बा‍रिश हुई। खबरों के मुताबिक वडोदरा में 14 घंटे में 18 इंच बारिश दर्ज की गई। चारों ओर पानी भर गया है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जलभराव के चलते लोगों के वाहन सड़कों में फंस गए हैं। कई बच्चों को बुधवार को भारी बारिश के कारण स्कूल में ही रहना पड़ा। उन्हें गुरुवार सुबह माता-पिता स्कूलों से लेने गए। बारिश की भयानक रूप को देखते हुए सेना की सहायता मांगी गई है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बारिश के हाल को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई।
बारिश के चलते वडोदरा के जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी, प्राइवेट और वीएमसी के स्कूलों को गुरुवार को बंद करने का आदेश दिया है। बीआरसी क्षेत्र (वडोदरा जंक्शन) में जलभराव के कारण 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 
बुधवार को शाम तक कुछ घंटों के भीतर वडोदरा में 10 इंच से अधिक रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। कई लोग या तो दफ्तरों में फंसे हुए थे। या जलभराव के कारण बड़ी मुश्किल से घर वापस पहुंचे। 
 
 
 
 
 
गुजरात सरकार ने स्थानीय प्रशासन को वडोदरा में निचले इलाकों के लोगों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बुधवार शाम को वडोदरा में स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।
 
उन्होंने बचाव कार्यों के दौरान लोगों से स्थानीय अधिकारियों से सहयोग करने का आग्रह किया। आपातकालीन हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे एक्टिव रहने वाले इमरजेंसी कंट्रोल रूम को शुरू किया है।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-233 0265, 0265-2423101 और 0265-2426101 जारी किए गए है। इन नंबरों पर कॉल करके सहायता मांगी जा सकती है।  मौसम कार्यालय केपूर्वानुमान के अनुसार गुजरात के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान 'भारी से बहुत भारी बारिश' होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख