आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (22:33 IST)
Heavy rain alert in Andhra Pradesh : अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 से 21 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य के उत्तरी तटीय क्षेत्रों, यनम (केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का हिस्सा) और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र में बिजली गरजने के साथ-साथ आंधी आने का भी अनुमान जताया है।
 
मौसम विभाग ने अगले 5 दिन में राज्य के उत्तरी तटीय क्षेत्रों, यनम (केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का हिस्सा) और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र में बिजली गरजने के साथ-साथ आंधी आने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के आसार हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार माध्य समुद्र तल के ऊपर मानसूनी घटाएं छाई हुई हैं, जो बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और दक्षिण पूर्वी व मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी से गुजर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि ये घटाएं माध्य समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई हैं, जबकि पश्चिमी झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र कम हुआ है।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण झारखंड व पड़ोसी क्षेत्रों में फैला है, जो माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख