भारी बारिश से दिल्ली पानी-पानी, केजरीवाल ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2023 (13:44 IST)
Delhi Weather News : दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और महापौर शैली ओबेराय भी राष्ट्रीय राजधानी में समस्याग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

ALSO READ: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 153 मिमी बरसात
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, कल दिल्ली में 126 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून के मौसम में होने वाली कुल बारिश का 15 प्रतिशत पानी 12 घंटे में बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और महापौर समस्याग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे। सभी विभाग के अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द करके उन्हें क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं।

<

कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023 >दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर ख़ुद जनता के बीच जाकर Ground Zero पर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीवरेज और नालों का निरक्षण किया।

बढ़ा यमुना का जलस्तर : केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर रविवार दोपहर एक बजे 203.18 मीटर था, जबकि खतरे का स्तर 204.5 मीटर है। सीडब्ल्यूसी ने एक परामर्श में कहा कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। दिल्ली में यमुना नदी के पास स्थित निचले इलाके बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं और वहां करीब 37,000 लोग रहते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1982 के बाद से जुलाई के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में जबरदस्त बारिश हो रही है। इसी के कारण दिल्ली में इस मौसम की पहली बहुत भारी बारिश हुई।

ALSO READ: दिल्ली में 1 दिन में 15 फीसदी बारिश, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 169.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी बोले, RSS भारत की अमर संस्कृति का वट वृक्ष

आयकर विभाग का इंडिगो पर 944 करोड़ का जुर्माना

मन की बात में मोदी बोले, त्योहार विविधता में एकता दर्शाते हैं

LIVE: नागपुर में पीएम मोदी बोले, स्मृति मंदिर संघ सेवा का पवित्र तीर्थ

जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटा, इमरजेंसी लैंडिंग

अगला लेख