मुंबई में भारी बारिश, 2 लोगों की मौत, यातायात जाम

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (23:00 IST)
Mumbai Weather Update : मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश के कारण नाले में बह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही, इस दौरान यातायात जाम, पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आईं। नगर निकाय और पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मौत की घटना गोवंडी में अपराह्न में हुई। बाद में अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, चेंबूर में दिनभर में 80.04 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि विक्रोली में 79.76 मिलीमीटर, सायन में 61.98 मिलीमीटर, घाटकोपर में 61.68 मिलीमीटर और माटुंगा में 61.25 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा शाम को जारी एक बयान में कहा गया है कि बारिश के कारण 11 पेड़ गिर गए, जबकि रात आठ बजे तक शॉर्ट सर्किट की सात घटनाएं सामने आईं। बयान में कहा गया है कि महानगर के पूर्वी उपनगरों में 69.86 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 73.57 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
पुलिस ने बताया कि अंधेरी सबवे में पानी भर जाने के बाद यातायात को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया, जबकि बीडी रोड, महालक्ष्मी मंदिर के आसपास और असल्फा, साकीनाका जंक्शन और वर्ली सीलिंक के पास गफ्फार खान रोड जैसे इलाकों में वाहन रेंगते दिखाई दिए। कुर्ला, सांताक्रूज़ और एसवी रोड पर भी ऐसी ही स्थिति देखी गई, जबकि दादर टीटी, सायन रोड, तिलक नगर और दहिसर सबवे से जलजमाव की सूचना मिली।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

अगला लेख
More