अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (08:43 IST)
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है और कांवड यात्रा के मद्देनजर पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
 
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि अनंतनाग की घटना के बाद प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा को ध्यान में रखते हुए मेरठ से वाराणसी तक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर निगरानी रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढाते हुए संवेदनसील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों के अलावा भीड-भाड वाले स्थानों पर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
 
कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को पूरे प्रदेश में सकुशल सम्पन्न कराने में पूरी मुस्तैदी के साथ सभी अधिकारियों और पुलिस बल को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
गौरतलब है कि सावन शुरू होने के बाद सोमवार से प्रदेशभर में कांवड यात्राएं निकल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ ,मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के जिलों के साथ वाराणसी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सो में बडी संख्या में कांवडिए यात्रा कर रहे हैं। कांवड यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। (वार्ता) 
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा

IIT के AI ने Google और OpenAI को पछाड़ा, 7 मिनट में हल किए UPSC Prelims 2024 के 100 सवाल

प्रेमी युगल का दु:खद अंत, प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने किया सुसाइड!

शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा, BJP ने 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त

लोक कला संस्कृति के प्रसार में मालवा उत्सव का विशेष महत्व : डॉ. मोहन यादव

अगला लेख