Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑटो पर गिरा ‘हाईटेंशन’ तार, 5 महिलाओं की मौत

हमें फॉलो करें Electricity
, गुरुवार, 30 जून 2022 (14:49 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में गुरुवार सुबह बिजली के ‘हाईटेंशन’ तार के एक ऑटो पर गिरने से उसमें भीषण आग गई और वाहन में सवार 5 महिला कृषि मजदूर जिंदा जल गईं और 2 अन्य जख्मी हो गईं।
 
धर्मावरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामकंठ ने बताया कि आग लगने के बाद ऑटो चालक समेत 6 लोग गाड़ी से बाहर कूद गए। घायलों को धर्मावरम और अनंतपुरमू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
रामकंठ ने कहा कि एक किसान ने मजदूरों को अपने खेत में काम पर लगाया हुआ था। वे 7 सीटों वाले ऑटो में पास के गांव की ओर जा रहे थे। तभी हाईटेंशन तार टूट कर ऑटो पर गिर गया और उसमें आग लग गई।
 
इस घटना में 5 महिलाएं जिंदा जल गईं जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच थी जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
 
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी एवं विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कारोबार सुगमता रैंकिंग में गुजरात समेत 7 राज्य सबसे सफल प्रदेशों की सूची में