Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुर्शिदाबाद में छात्रा को हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना किया, स्कूल में तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (20:04 IST)
कर्नाटक में हिजाब का विवाद की आग अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई। यहां के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक हाईस्कूल की छात्रा को टीचर ने हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना कर दिया। 
 
खबरों के मुताबिक छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। खबरों के मुताबिक अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
 
स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। काफी मशक्कत के बाद पुलिस हालात पर काबू कर पाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिजाब विवाद : बेंगलुरु में स्कूल के नोटिस बोर्ड की भाषा को लेकर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन