कांग्रेस ने पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए कमर कसी

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (15:18 IST)
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र में छहपक्षीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खु जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में उन्हें यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था और अब वे यहां से जीत की इबारत लिखना चाहते हैं।
 
इस बार भी उनका मुकाबला अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के यहां से वर्तमान विधायक विजय अग्निहोत्री से हैं। पिछले चुनाव में अग्निहोत्री ने सुक्खु को 6,750 मतों के अंतर से हराया था।
 
कांग्रेस के दिग्गज नेता सुक्खु दर-दर जाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पूरा ध्यान नादौन पर केंद्रित कर रखा है और घिरथ समुदाय तथा महिलाओं के मतों पर उनकी उम्मीदें टिकी हैं। यहां विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होने हैं।
 
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 86,814 मतदाता हैं जिनमें से 42,180 पुरुष तथा 42,868 महिला मतदाता हैं। यहां 1,766 सर्विस मतदाता (सेना में पदस्थ और देश के बाहर पदस्थ सरकारी अधिकारी) भी हैं। यहां मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहता आया है।
 
प्रेम कुमार धूमल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित करने के साथ ही हमीरपुर जिले में सभी 5 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नादौन में भी यही स्थिति है। सुक्खु और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच कटुता किसी से छिपी नहीं है, ऐसे में सिंह के समर्थक सुक्खु के लिए चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
 
मतदाताओं को लुभाने के लिए सुक्खु एक के बाद एक गांव का दौरा कर रहे हैं। वे जनता को बता रहे हैं कि उन्होंने और कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए क्या-क्या किया है? इन दौरों में उनकी पत्नी कमलेश कुमारी भी उनके साथ हैं, जो क्षेत्र की महिलाओं के समूह को साथ लेकर जनता से अपने पति और पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रही हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख