HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 मई 2025 (19:14 IST)
Himachal Pradesh Board 10th Class Exam Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए शीर्ष 7 स्थान हासिल किए। कुल 95,495 उम्मीदवारों में से 75,862 (79.8 फीसदी) ने दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की। बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांगड़ा जिले के भवारना के न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 700 में से 696 अंक हासिल कर 99.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
 
बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांगड़ा जिले के भवारना के न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 700 में से 696 अंक हासिल कर 99.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। कुल 95,495 उम्मीदवारों में से 75,862 (79.8 फीसदी) ने दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की।
ALSO READ: CBSE 12th results: सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
आर के सीनियर सेकंडरी स्कूल, घंडलवीं (बिलासपुर) की छात्रा रिधिमा शर्मा 695 अंक (99.29 प्रतिशत) हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर दो छात्राएं रहीं (मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, स्वारघाट की छात्रा मुदिता शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकंडरी स्कूल, घुमारवीं की छात्रा परनिका शर्मा) दोनों ने समान रूप से 694 अंक प्राप्त किए।
ALSO READ: WBCHSE HS 12th Result : बंगाल में 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कितने फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि 13,574 अभ्यर्थी परीक्षा में असफल रहे तथा 5,563 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। बयान में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या समीक्षा में इच्छुक अभ्यर्थी शुल्क जमा कर शर्तों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, NDA ने 4 सितंबर को बुलाया बिहार बंद

CM भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग की

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 को दी मंजूरी

अगला लेख