Publish Date: Sun, 13 May 2018 (12:56 IST)
Updated Date: Sun, 13 May 2018 (13:00 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला से करीब 70 किलोमीटर दूर सोलन-राजगढ़ में नई नेती के निकट एक गहरी खाई में एक निजी बस के गिर जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी और उसी समय खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। साथ ही शव भी बरामद कर लिए गए हैं। (भाषा)