हिमाचल के इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2017 (13:22 IST)
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार व मंगलवार को हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ये जिले हैं, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और कुल्लू। 
 
हालांकि मानसून ने कुछ राहत दी है जिससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। लेकिन आज प्रदेश में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं इससे लोगों को बारिश से तो राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में खासा परिवर्तन नहीं आया है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान मनाली में 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
हालांकि अब राज्य में पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुई हैं, दो दिन तक पांच जिलों में यह हवाएं काफी प्रभावशाली रहेंगी। जबकि बारिश का क्रम आगामी 14 जुलाई तक बना रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।
 
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण राज्य में मौसम बदलेगा। हवाओं का दबाव कम होने के कारण तीन दिन में मानसून असर नहीं दिखा पाया लेकिन अब हवाओं का दबाव पर्याप्त बना है जिससे बारिश की संभावना है।
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख