हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस नेत्री का शव

हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार। नरवाल के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी तक शव के अंतिम संस्कार से किया था इनकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (08:16 IST)
Himani Narwal Murder case : रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में हरियाणा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नरवाल के परिजनों ने कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मीडिया खबरों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। उसने दावा किया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। हत्या के बाद वो 28 फरवरी की सुबह शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। आरोपी का कहना है कि वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। कहा जा रहा है कि आरोपी हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था। वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी के दावों की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही हैं। ALSO READ: Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव
 
पुलिस ने बताया कि नरवाल (20) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। 1 मार्च को रोहतक जिले में एक सूटकेस के अंदर उनका शव मिला था जिस पर चोट के कुछ निशान थे। शव का पोस्टमॉर्टम रोहतक में चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा किया गया।
 
हिमांगी का कांग्रेस कनेक्शन : कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया, जिन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं। ALSO READ: कौन थीं हिमानी नरवाल? राहुल गांधी के साथ की थी भारत जोड़ो यात्रा, सूटकेस से मिला शव
 
भाई की भी हुई थी हत्या : नरवाल की मां सविता ने रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता कम समय में नरवाल के राजनीतिक उभार के चलते उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था। सविता ने कहा कि यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उसकी उन्नति से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है। नरवाल की मां ने कहा कि उनके बड़े बेटे की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी और तब भी उन्हें न्याय नहीं मिला था।
 
उनकी टिप्पणी पर हरियाणा के मंत्री और भाजपा के नेता अनिल विज ने कहा कि नरवाल की मां द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। अंबाला में हत्या के बारे में पूछे जाने पर विज ने पत्रकारों से कहा, आगे बढ़ना और दूसरों को पीछे धकेलना, यह कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करेंगे पीएम मोदी

हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, सूटकेस में मिला था कांग्रेस नेत्री का शव

बिहार में अब नितीश कुमार वंशवाद की बेल बढ़ाने की तैयारी में

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

अगला लेख